सीनियर वर्ग में आयुष व जूनियर वर्ग ने सायमा रही प्रथम

in #education2 years ago (edited)

IMG-20221126-WA0007.jpg

  • विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए वर्किंग मॉडल

हरदोई। शाहाबाद कस्बा स्थित राष्ट्रपिता म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गोविंद कुमार बाजपेई ने फीता काटकर प्रदर्शनी शुभारंभ किया। जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने वर्किंग मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार व राजीव सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। जूनियर वर्ग में क्रमशः सायमा प्रथम स्थान (प्लास्टिक कचरे से रोड बनाना), बेनजीर द्वितीय स्थान( आर्गेनिक कृषि मॉडल), मोहम्मद अयान (कटते पेड़ बढ़ती जनसंख्या मॉडल) तीसरे स्थान पर रहे। तथा सीनियर वर्ग में आयुष सक्सेना (रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल) प्रथम स्थान, भावना सक्सेना (सोलर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट जलाना) द्वितीय स्थान, प्रिया पांडे (सोलर प्लेट सिस्टम) तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार त्रिपाठी व राजीव कुमार रहे। इस मौके पर अश्वनी कुमार, संजू सरोज, कल्पना श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, जवाहर लाल प्रजापति, विजय कुमार, महावीर, रामकुमार वर्मा, राजकुमार आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।