डीएम के निर्देशानुसार एसडीएम की पहल से वर्षों पुरानी सड़क समस्या का हुआ समाधान।

संत कबीर नगर - जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को ग्राम कोल्हुआ के प्रधान शिवा त्रिपाठी द्वारा जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके ग्राम कोल्हुआ में अराजक तत्वों द्वारा आबादी के बीच बरसो पुराने रास्ते पर इंटरलॉकिंग बिछाने पर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई कराते हुए राजस्व एवं पुलिस टीम के संयुक्त टीम का गठन किया। जिसके फलस्वरूप आज राजस्व निरीक्षक राम मनोहर, लेखपाल भारत भूषण यादव, अशोक पाल तथा महुली थाने की पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम प्रधान शिवा त्रिपाठी तथा अन्य ग्राम वासियों द्वारा आबादी के मध्य चल रहे रास्ते पर इंटरलॉकिंग बिछवाया। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद ने बताया की रास्ते को लेकर वर्षों पुराना विवाद चल रहा था जिसपर आज पटाक्षेप कराते हुए ग्रामवासियों की उपस्थिति में रास्ते का निर्माण किया गया।
IMG_20221219_064015.jpg