आज बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान होगा

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-वरिष्ठ कार्यकारिणी में चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 12 पदों पर 47 वकीलों में जोर आजमाइश है। मतदान के लिए दीवानी परिसर में छह बूथ बनाए गए हैं,जिन पर 1805 अधिवक्ता मतदाता सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला है। महासचिव पद के लिए सबसे अधिक 13 वकील मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद लिए चार और उपाध्यक्ष पद के लिए पांच वकीलों में से चुनाव होना है। ट्रेजरार, सह सचिव प्रशासन, सचिव खुर्शीद क्लब और सह सचिव पुस्तकालय के लिए सीधा मुकाबला है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए आठ अधिवक्ताओं में से चार का चुनाव होना है। गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ ही वोटों की जोड़-तोड़ की गणित में भी जुटे हैं। ऐसे में चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।
Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
मुख्य पदों पर दिलचस्प मुकाबला

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है। इनमे रणजीत सिंह त्रिशुंडी, गिरजा प्रसाद शुक्ला, अरविंद कुमार पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी,जय प्रकाश त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रकाश मिश्र बहुगुणा, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, राजेंद्र प्रताप सिंह औरअच्छेराम यादव शामिल हैं। सचिव पद पर गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव, रमाशंकर पांडेय, समरजीत सिंह, धनंजय द्विवेदी, रिजवान अहमद, राकेश पांडेय, आर्तमणि मिश्र, मदन तिवारी, तेज बहादुर सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, सर्वेश कुमार मिश्र, विष्णुकांत पांडेय और व्यास नारायण दुबे अपना भाग्य आजमा रहे हैं।