निकाय चुनाव के नामांकन हेतु स्थलों का हुआ चयन

in #election2 years ago

देवरिया। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों से आख्या प्राप्त करने के बाद नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में चुनाव के लिए नामांकन स्थलों का चयन किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि तहसील बरहज अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष पद हेतु 25 वार्डों के नामांकन स्थल कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी बरहज को चयनित किया गया है। इसी निकाय के सदस्य पद हेतु 1-5 तक के वार्ड हेतु कक्ष संग्रह कार्यालय बरहज, 06-10 वार्ड हेतु नायब नाजिर कक्ष बरहज, 11-15 वार्ड हेतु नायब तहसीलदार कक्ष बरहज, 16-20 तक वार्ड हेतु राजस्व लिपिक कक्ष बरहज तथा 21-25 वार्ड हेतु न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है। इसी तहसील के तहत नगर पंचायत भलुअनी के अध्यक्ष पद के लिए 14 वार्डों हेतु न्यायालय तहसीलदार बरहज कक्ष निर्धारित किया गया है तथा इसी नगर पंचायत के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-14 के लिए मतदाता पंजीकरण कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है।
तहसील सदर के तहत नगर पालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष पद हेतु 33 वार्डों के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 1 तथा निकाय के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-7 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 2, वार्ड 8-14 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 3, वार्ड 15-21 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 4, वार्ड 22-27 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 5 तथा वार्ड 28-33 के लिए सदस्य पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 6 निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष पद हेतु 10 वार्डों के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 7, सदस्य पद हेतु वार्ड 1-10 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 8 नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत गौरी बाजार के अध्यक्ष पद हेतु 11 वार्डों के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 09 तथा सदस्य पद हेतु वार्ड 1-11 के लिए नामांकन कक्ष जिला पंचायत कक्ष संख्या 10, नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु 13 वार्डों के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 11, सदस्य पद हेतु वार्ड 1-13 के लिए नामांकन स्थल जिला पंचायत कक्ष संख्या 12 निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष पद हेतु 14 वार्डों के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-14 वार्ड के लिए नगर पालिका परिषद क.सं.-08, नगर पंचायत बैतालपुर के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डों एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नगर पालिका परिषद क.सं.-09, नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डों के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नगर पालिका परिषद क.सं.-10 तथा नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डों एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नामांकन स्थल नगर पालिका परिषद क.सं.-11 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत रुद्रपुर के अध्यक्ष पद हेतु 16 वार्डों के लिए न्यायालय एसडीएम रुद्रपुर एवं सदस्य पद हेतु 1-16 वार्ड के लिए न्यायालय तहसीलदार रुद्रपुर, नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष पद हेतु 15 वार्डों के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय रुद्रपुर एवं सदस्य पद हेतु 1-15 वार्ड के लिए नामांकन कक्ष नायब नाजीर कार्यकक्ष रुद्रपुर निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भाटपाररानी के अध्यक्ष पद हेतु 12 वार्डों के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी भाटपाररानी एवं सदस्य पद हेतु वार्ड 1-12 के लिए नामांकन कक्ष न्यायालय तहसीलदार भाटपाररानी निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष पद हेतु 13 वार्डों के लिए एवं सदस्य पद हेतु वार्ड 1-13 के लिए कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी सलेमपुर निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भटनी के अध्यक्ष पद हेतु 12 वार्डों के लिए एवं सदस्य पद हेतु वार्ड 0-12 के लिए न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत मझौलीराज के अध्यक्ष हेतु 13 वार्डों के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-13 वार्ड के लिए न्यायालय अपर तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत लार के अध्यक्ष पद हेतु 16 वार्डों के लिए एवं सदस्य पद हेतु 1-16 वार्ड के लिए न्यायालय तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष नामांकन स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।