*विश्व विकलांग दिवस के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

in #aklera2 years ago

अकलेरा।एक्शन प्लान 2022-23 की अनुपालना एवं तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एडीजे अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम गादिया जयमल,खुरी और सनखेड़ी में पीएलवी रमेशचंद मीना द्वारा विधिक जागरूकता काआयोजिकिये गये।शिविर के दौरान पीएलवी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विशेष योग्यजनों हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं,विधिक योजनाओं,बाल विवाह निषेध अभियान,मृत्यु भोज निषेध, बालिका शिक्षा आदि के बारे में जानकारियां देते हुए बताया कि एक्शन प्लान में दिसंबर माह में सामाजिक कुरुति मृत्यु भोज को लेकर विशेष निषेध अभियान चल रहा है।मृत्यु भोज ग्रामीण अंचल और कहीं शहरों,कस्बों के बहुताय व्याप्त है।जो केवल और केवल धन की बर्बादी है।गरीब परिवारों को मृत्यु भोज कर नाम कर्ज के बोझ तले दबने को मजबूर होना पड़ता है।ऐसे में ऐसी रीतियों को छोड़ने में ही समझदारी है।Screenshot_2022_1205_080904.pngपीएलवी ने लीफ लेट्स और पम्फ्लेट्स के वितरण भी किया।