न्यायालय सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

in #firozabad2 years ago

फ़िरोज़ाबाद-शनिवार 26 नवम्बर को जनपद न्यायालय में संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं पैरा विधिक स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो कि लचीला और कठोर भी है भारत का संविधान 19 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।ऐसे में 15 अक्टूबर 2015 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इस बात की घोषणा की कि भारत में अब 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। तब से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई जो आज तक कायम है और आगे भी रहेगी।

इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव , मिनाक्षी सिन्हा ने संविधान के बारे में बताया कि 200 सालों तक अंग्रेजी शासन का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारत को एक ऐसे कानून की जरूरत थी, जो देश में रहने वाले लोग, विभिन्न धर्मों के बीच एक समानता और एकता दिला सके। भारत को इस किताब की जरूरत इसलिए थी ताकि देश एकजुट हो और सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी अधिकार मिले, संविधान के बगैर देश नहीं चलाया जा सकता था। इसलिए इसको बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे इसलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। भारतीय संविधान के कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ एवं शपथ का समारोह भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मिनाक्षी सिन्हा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद के ने किया ।
IMG-20221126-WA0012.jpg