जिलाधिकारी ने पराली न। जलाने की किसानों से की अपील

in #jaunpur2 years ago

जौनपुर-जिला प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी देने के बाबजूद भी पराली जलाने पर रोक नही लग रही है।पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा के अपील पर गौ शालाओ में पराली दान किया है।उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया है।जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली के जलाए जाने से उसके धुँए से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है, किसान अपने खेतों में पराली बिल्कुल भी न जलाएं।

जिला प्रशासन ने पराली जलाए जाने को लेकर कड़ी कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।अब तक 40 हज़ार रुपये जिला प्रशासन बसूल भी कर चुकी है तथा अन्य किसानों को चेतावनी भी दी है कि पराली न जलाएं जिससे वातावरण स्वच्छ बना रहे।
Screenshot_2022-11-25-10-34-58-82_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg