नवरात्र महोत्सव आयोजित,निकली माता की देनावर

in #agra2 years ago

नौनी में दसवा नवरात्र महोत्सव आयोजित,निकली माता की देनावर
IMG_20220926_154908.jpg
जगनेर क्षेत्र में शारदे नवरात्र शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र में माता की देनावर निकाली गई।नौनी गांव में बेंड बाजों के साथ देनावार गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए निकली।नौनी मेन बाजार देवी पंडाल में स्थित पहुंच कर देनावर समाप्त हुई।शोभायात्रा में शामिल लोग जय माता दी समेत कई नारे लगा रहे थे।जिससे पूरा गांव का वातावरण भक्ति मय हो गया।नौनी में इस बार दसवां नवरात्र महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।वहीं नो दिन के लिए माता की घटस्थापना कर माता रानी को विराजमान किया गया।वहीं भव्य रूप से देवी पंडाल सजाया गया है।जिसके बाद आरती ब प्रसाद वितरण किया गया।वहीं पंडा भारत शर्मा ने बताया कि आकाश शास्त्री द्वारा विशेष मंत्रों उच्चारण के साथ माता रानी की स्थापना कराई गई।नवरात्रि में 9 दिन विधि विधान से माता की पूजा-अर्चना, शतचंडी पाठ, भैरव स्त्रोत पाठ, कन्या-लांगरा पूजन जैसे अनुष्ठानों आयोजित होंगे।