वास्तु अनुसार बुरी नजर, सुख-समृद्धि और भाग्य चमकाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये एक चीज

in #new2 years ago

Horseshoe Benefits: आपने अक्सर किसी के घर के बाहर या अंदर किसी उचित स्थान पर घोड़े की नाल लटके हुए देखा होगा। आपके मन में भी यही सवाल आता होगा कि आखिर ये चीज लगाते क्यों हैं? घोड़े की नाल मुख्य रूप से घर के मेनगेट पर या फिर लिविंग रूप के गेट पर बाहर की तरफ लगाई जाती है। आखिर क्या होती है घोड़े की नाल और इसे किस तरह से घर में लगाना माना जाता है उचित? जानिए सबकुछ। क्या होती है घोड़े की नाल? दरअसल घोड़े के पैरों के तलवे में लोहे का यू शेप का सोल ठोंका जाता है जिससे घोड़े को चलने में दिक्कत न हो। लोहे के इस सोल को ही नाल कहते हैं। आज के समय में घोड़े की नाल के नाम पर बस नाल ही मिलती है। लेकिन वास्तविक नाल वही होती है जो जो घोड़े के पैर से ली गई हो। पुराने समय में जिस घोड़े की नाल बेकार हो जाती थी उसे इस तरह से उपयोग किया जाता था।

कहां लगानी चाहिए घोड़े की नाल? अगर घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो तो उसके ऊपर बाहर की तरफ घोड़े की नाल लगानी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती और बरकत बनी रहती है। घोड़े की नाल को लगाने से शनि का प्रकोप भी खत्म हो जाता है।
इन जगहों पर भी रख सकते हैं घोड़े की नाल: मान्यता है कि घोड़े की नाल यदि काले कपड़े में लपेटकर अनाज में रख दी जाए तो उस घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती और बरकत भी बनी रहती है। यदि ये नाल काले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दी जाए तो धन में वृद्धि होने लगती है। यदि घोड़े की नाल घोड़े के पैर से खुद ब खुद निकल जाए तो उसे लाकर घर में उचित स्थान पर लगा दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है। दुकान के बाहर ये नाल टांगने से बिक्री बढ़ने लगती है।