अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा, तीन को पकड़ा गया

in #raebareli2 years ago

रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात हुक्का बार में छापा मारकर तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार को सील कर दिया है।
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि बड़ा घोसियाना के पास बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अनिल यादव ने टीम के साथ छापा मारा।
इस दौरान देवानंदपुर गांव निवासी प्रिंस सोनकर, आशीष सुरेंद्र कुमार और गोरा बाजार निवासी सत्यम पाल को पकड़ा गया।
मौके से पुलिस ने 13 हजार रुपये अलावा एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और हुक्का बार में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण बरामद किए गए हैं। हुुक्का बार को सील करा दिया गया।