भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रामलीला मेले का शुभारम्भ

in #hardoi2 years ago

IMG-20220924-WA0035.jpgहरदोई :-शाहाबाद नगर के मोहल्ला पठकाना में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र के कर कमलों से श्री रामलीला मेला शुभारम्भ के साथ ही कई लीलाओं का मंचन सम्पन्न हुआ।
बीती रात मोहल्ला पठकाने की रामलीला में विशिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्रा व राजेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से हनुमान चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तदुपरांत गणपति बप्पा की आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ श्री रामलीला समिति के संरक्षक सुरेन्द्र नाथ मिश्रा हरि नाथ त्रिपाठी डॉ0 मुरारीलाल गुप्ता, अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, महामंत्री मधुप मिश्रा, मंत्री ऋषि कुमार मिश्रा, आशीष मोहन तिवारी राजू आरती मिश्रा मनोविनोद अवस्थी, विशिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, राम मोहन गुप्ता, कमलेश बर्मा, रमेश रस्तोगी, पवन अरोड़ा, योगेश अरोड़ा, अनूप पांडेय, मुकेश अवस्थी, मंदीप मिश्रा, अनमोल गुप्ता, सत्य वीर शुक्ला, राजन तिवारी, धर्मवीर यादव, दीपक तिवारी, शिव नायक मिश्रा, वैभव शुक्ला, पुष्पेद्र मिश्रा, आशीष अवस्थी आदि सम्मिलित हुए और फिर श्री रामलीला मेला शुभारंभ की घोषणा करते हुए नाट्य कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। बीती रात की लीलाओं में ब्रह्मा जन्म एवँ नारद मोह प्रथ्वी पुकार मनु शतरूपा नाटक का सफल मन्चन दर्शकों द्वारा ह्रदय से सराहा गया।
उपरोक्त जानकारी श्री रामलीला मेला मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित द्वारा दी गई है।

Sort:  

आपकी सभी खबर को लाइक कर दिए हैं

Please like my post