108 एंबुलेंस मे दिया महिला ने नवजात शिशु को जन्म

सागर जिले के बीना तहसील के पटकुई गांव निवासी गीताबाई चढ़ार पति विष्णु चढार उम्र 22 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया था। जहा बीना क्षेत्र में 108 एंबुलेंस उपलब्ध नही होने पर खिमलासा से 108 एंबुलेंस को पटकुई पहुंचाया गया। जो करीब 1 घंटे के बाद पटकूई गांव पहुंची एवं गर्भवती महिला को जैसे ही गांव से लेकर बीना हॉस्पिटल के लिए निकली रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और महिला ने एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद एंबुलेंस मां एवं बच्चे को सिविल अस्पताल बीना लेकर पहुंची ।जहां जच्चा बच्चा को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कर दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर द्वारा पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया गया। मां एवं नवजात बच्चे को स्वास्थ्य लाभ के देने के उद्देश्य से सिविल हॉस्पिटल बीना में भर्ती कर लिया गया है

Sort:  

टैग में सबसे पहले जिले का नाम लिखे