सांसद जगदम्बिका पाल व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव घाट पर रहे मौजूद

in #upsdrajeetkumar10 days ago

छठ महापर्व श्रद्धापूर्वक हुआ संपन्न, उगते हुए सूर्य को व्रतधारियों ने दिया अर्ध्य
............
सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव घाट पर रहे मौजूद
IMG-20231120-WA0620(1).jpg

.............

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। सोमवार को व्रतियों के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला सुबह चार बजे के पहले ही शुरू हो गया था। रात भर घाटों पर चहल-पहल रही। घाटों पर व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालुओं का छठ महापर्व पर उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाएं और पुरुष अपने सिर पर टोकरी और उसमें फल-फूल एवं पूजा का सामान लेकर बैंडबाजों के साथ घाटों पर पहुंचे। सूर्य को अर्घ्य देने से पहले महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए पूजन किया। सभी व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देेने के लिए पानी में खड़ी हो गयी। जमुआर घाट पर सूर्य के निकलते ही महिलाओं और पुरुषों ने अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजन कर प्रसाद वितरण किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने आए हुए लोगों को चाय पिलाया तथा उनके बीच प्रसाद वितरण किया
घाटों पर कलाकारों द्वारा इस बीच लोकगीत पर नृत्य से माहौल पूरी तरह भक्तिमय कर दिया नगर पालिका सिद्धार्थनगर नगर अध्यक्ष गोविंद माधव ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारी तथा अधिकारी के साथ पूरे कार्यक्रम तक लग रहे और कहा कि चार दिन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। उन्होंने व्रतियों और उनके परिवार वालों एवं श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। व्रतियों ने जल में खडे़ होकर सूर्य देव की आराधना की नगर पालिका के जमुआर घाट पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल तथा पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, विभाग प्रचारक दीनानाथ ने महिलाओं के साथ सूर्य को अर्घ दिया। छठ महोत्सव कार्यक्रम सोमवार की सुबह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रंग बिरंगी रोशनी के बीच महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि छठ पर्व की लोकप्रियता हर साल बढ़ती जा रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, विकास पांडेय, पियूष चौबे, विजय पांडेय, दिलीप सिंह, मुरारी सिंह राय, सोनू राजभर, कुलदीप यादव, जिला प्रचारक वीरेंद्र, अशोक तिवारी, विनीता चतुर्वेदी रजत चौबे, जतिन चौबे, ईओ विंध्याचल, विश्वजीत पांडेय व सत्यम मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।