सिविल जज दीपांकर यादव व सिविल जज विवेक प्रजापति का हुआ प्रमोशन
फतेहाबाद :– आज दिनांक 20 नवंबर दिन सोमवार को माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन फतेहाबाद जिला आगरा में कार्यरत श्री दीपांकर यादव जज का प्रमोशन आगरा कोर्ट के लिए हुआ। प्रमोशन के बाद स्थानांतरण किये जाने पर अधिवक्ता बार एसोशिएशन फतेहाबाद आगरा द्वारा अध्यक्ष धर्म सिंह राजपूत एडवोकेट की अध्यक्षता में विदाई समारोह किया गया।जिसमे अधिवक्ताओ नें जज साहब दीपांकर यादव के उज्वल भविष्य एवं दीर्घ आयु व सदा प्रसन्न चित रहे कीकी कामना की है। वही जज साहब विवेक प्रजापती जी का प्रमोशन सिविल कोर्ट फतेहाबाद से सिविल कोर्ट फतेहाबाद में हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने उनके उज्वल भविष्य की भी कामना की है। वही विवेक प्रजापति जुडिशियली मजिस्ट्रेट प्रथम का कार्यभार संभालेंगे। कार्यक्रम में मोहन सिँह एडवोकेट, के. डी शर्मा एडवोकेट, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, मेहताब सिँह एडवोकेट, रामबाबू वर्मा एडवोकेट, मानपाल वर्मा एडवोकेट, मनोज परिहार एडवोकेट देवेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट,राजेश कुशवाहा एडवोकेट,अमित कंसाना एडवोकेट व सुशील शर्मा एडवोकेट के साथ अन्य अधिवक्ता विदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।