राजस्व निरीक्षक ने फसलों का जायजा लेकर, सूखे का किया आकलन

IMG-20220911-WA0041.jpg

संतकबीरनगर-
सूखे की मार से बेहाल किसानों को प्रदेश सरकार की घोषणाएं से राहत मिलने की उम्मीद है। जहां शासन के निर्देश पर सूखे का आकलन करने रविवार को ब्लॉक के ग्राम पंचायत बजहरा में पहुंचे राजस्व निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव ने फसलों का जायजा लेकर सूखे का आकलन किया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशाद अहमद, हल्का लेखपाल राम किशुन सचिव शिवमूरत मौर्या के साथ किसानों के खेतो में जाकर सूखा ग्रस्त फसलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर सूखे का आकलन किया जा रहा हैं। सूखे की चपेट में आने से किसानों की जो भी फसलें बर्बाद हुई है उन फसलों के आकलन की रिपोर्ट शासन को जाएगी भेजी जायेगी। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव ने अपनी टीम के साथ आटा कला, बाकरगंज, परसा कला आदि गांवों में जाकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर सूखे का आकलन किया।