अभी चक्रवात का पूरे अक्तूबर माह रहेगा असर

in #weather2 years ago

प्रदेश में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में मानसून विदा होने की उम्मीद थी, लेकिन नोरू चक्रवात की वजह से पूरे महीने तक मानसून बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 अक्तूबर तक आसमान में घने बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना जताई थी,अब चक्रवात के कारण पूरे महीने मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है।