ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जड़ी-बूटियों का खजाना, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत

in #wortheum2 years ago

विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क देश के बहुत ही खूबसूरत नेशनल पार्क में से एक है। शोधकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह पार्क जन्नत से कम नहीं। यहां पर्यटकों की तादात में साल दर साल इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में पार्क का दायरा 905.4 वर्ग किलोमीटर तक फैला है। यूनेस्को ने साल 2014 में इस पार्क को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया है।

इसका जैव विविधता संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत जैविक सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने लगभग 10 सालों से यहां शिकार करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। ब्लू शिप, हिम तेंदुआ, हिमालयन भूरा भालू और कस्तूरी मृग को देखने के लिए पार्क में बड़ी संख्या में पर्यावरण पेमी आ रहे हैं। पेड़-पौधों के लिहाज से भी यहां का वातावरण एकदम अनुकूल है।