Arjun Kapoor Birthday: क्यों अर्जुन कपूर को दोस्त बुलाते हैं 'फुबु'? देखें एक्टर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

in #birthday2 years ago

Wortheum news,jitendra p yadav

Arjun Kapoor Birthday:बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अपने 37वे जन्मदिन को खास बनाने के लिए अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पेरिस रवाना हो गए थे। सोशल मीडिया पर दोनों अपने पेरिस वैकेशन के फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं अर्जुन कपूर के बारे में कुछ बातें....

मलाइका को डेट कर रहे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर फिलहाल में मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती वक्त में दोनों ने इस बारे में खुलकर बात करने से मना कर दिया था। पहले दोनों ही मीडिया से इस बारे में बात नहीं करते थे। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है, हालांकि कई बार एज गैप को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन इस कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फैन्स जल्द से जल्द अर्जुन और मलाइका को शादी के बंधन में देखना चाहते हैं।

हीरो बनने वाली पर्सनैलिटी नहीं है...

अर्जुन कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया था कि वो अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म से अपनी सिनेमाई पारी शुरू नहीं करता चाहते थे। वो मानते थे कि ये गलत होगा और इससे वो खुद को परख नहीं पाएंगे। ऐसे में वो ऑडिशन के लिए आदित्य चोपड़ा के पास गए, जिन्होंने उनके फोटोज देखकर कहा था- 'ये तो एक्टर नहीं बन सकता, ये तो मेन लीड नहीं हो सकता। इसकी हीरो बनने वाली पर्सनैलिटी नहीं है।' अर्जुन ने कहा था कि इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की और फिजिकली फिट हुए। जिसके बाद जब वो नए फोटोशूट के साथ आदित्य के पास गए तो उन्हें ऑडिशन का मौका मिला।

फुबु है अर्जुन कपूर का निकनेम

बता दें कि अर्जुन कपूर को लोग प्यार से फुबु कहकर बुलाते हैं, जिसके पीछे भी एक वजह है। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने निकनेम के पीछे की वजह भी बताई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वह बचपन में काफी मोटे थे तो उनके नाप के कपड़े कम मिलते थे। अमेरिकन ब्रैंड फुबु बड़े साइज के कपड़े बनाता था और अर्जुन अक्सर यही कपड़े पहनते थे जिसके चलते उनके दोस्त उन्हें फुबु कहकर बुलाने लगे।

अर्जुन कपूर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी सिनेमाई पारी की शुरुआत की थी। अर्जुन और परिणीति की पहले फिल्म हिट साबित हुई थी, और दोनों से ही दर्शकों को काफी उम्मीदें हो गई थीं। लेकिन न तो अर्जुन कपूर और नही परिणीति का सिनेमाई करियर कुछ खास चला। अर्जुन ने अपने करियर में अधिकतर फ्लॉप फिल्में ही दी हैं। नीचे देखिए अर्जुन की फिल्मों के कलेक्शन और जानें कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रहीं।

2 स्टेट्स: 102.13 करोड़ रुपये, हिट
गुंडे: 78.60 करोड़ रुपये, सेमी हिट
हाफ गर्लफ्रेंड: 60.30 करोड़ रुपये, एवरेज
मुबारकां: 55.59 करोड़ रुपये, एवरेज
की एंड का: 52.31 करोड़ रुपये, सेमी हिट
इशकजादे: 45.73 करोड़ रुपये, हिट
तेवर: 39.26 करोड़ रुपये, फ्लॉप
फाइन्डिंग फैनी: 35.91 करोड़ रुपये, फ्लॉप
पानीपत: 34.28 करोड़ रुपये, फ्लॉप
औरंगजेब: 22.35 करोड़ रुपये, फ्लॉप
इंडियाज मोस्ट वांटेड: 11.90 करोड़ रुपये, फ्लॉप
नमस्ते इग्लैंड: 8.02 करोड़ रुपये, फ्लॉप
संदीप और पिंकी फरार: 0.35 करोड़ रुपये, फ्लॉप
(डाटा सोर्स: बॉलीवुड हंगामा)

Sort:  

https://wortheum.news/@shankarbansari

अपील

बूंद बूंद से घड़ा भरता है
हमने पहल कर दी है

हमने आपको लाइक और फॉलो किया है अब बारी आपकी

आपका सहयोग ही हमें आगे तक ले कर जाएगा

आपके एक लाइक करने से हमें पावर प्राप्त होगी जिससे हम आगे और भी लाइक कर सके

आपकी इच्छा हो तो हमारी खबरों को लाइक और फॉलो करें

Ok

Good job