मौनी रॉय लुक्स को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई हैं’

in #bollywood2 years ago

Wortheum news,jitendra p yadav
_1655028420.webp
मौनी रॉय टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। जल्द ही वह निर्देशक अयान मुखर्जी की मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। फिल्म से उनका लुक सामने आ गया है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन की मुख्य भूमिका है। शनिवार को मौनी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। मौनी ने व्हाइट शर्ट के साथ के साथ ब्लैक पैंट्स पहने थे। अपने इस लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था

लुक्स को लेकर हुईं ट्रोल

मौनी का वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने पेज पर साझा किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक्स को लेकर ट्रोल करने लगे। यूजर्स का कहना था कि उनके चेहरे की बनावट पूरी तरह प्लास्टिक सर्जरी से की गई है। यह पहली बार नहीं है जब सर्जरी को लेकर मौनी को ट्रोल किया गया। इससे पहले भी वह यूजर्स के निशाने पर रही हैं।

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने कहा, ‘उनके चेहरे का कौन सा हिस्सा रियल है।‘ एक ने लिखा, ‘प्लास्टिक।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई है।‘ एक कमेंट था, ‘ये आर्टिफिशल लुक क्यों नैचुरल लुक क्यों नहीं’

कब रिलीज होगी फिल्म

मौनी की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म की काफी समय से चर्चा है। कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट में देरी हुई। अब फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है।

Sort:  

Brother please like my news 🙏

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please like my post 🙏🙏

लाइक करे खबरे

https://wortheum.news/@mamtaji#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.

लाइक करे