सुलतानपुर-पास्को एक्ट में वारंटी अभियुक्त को भेजा जेल

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर। गोसाईगंज पुलिस ने बुधवार की सुबह पास्को एक्ट में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज बब्लू जायसवाल ने बताया कि पास्को एक्ट व दुराचार के मुकदमे में आरोपित राजन पुत्र वंशीलाल निवासी वैसिया थाना गोसाईगंज कई पेशी से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। जिसको लेकर न्यायालय ने आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
Screenshot_2022-05-04-23-33-44-47_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
बुधवार सुबह आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।