खैराबाद में ईद-ए ग़दीर के मौके पर महफिल का आयोजन

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर। ईद-ए ग़दीर के मौके पर खैराबाद स्थित इमाम बारगाह बेगम हुसैन अकबर में महफिल का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। मौलाना बबर अली खान ने कहा कि ईद-ए ग़दीर को ईद-ए अकबर और ईदे वेलायत भी कहा जाता है। यह ईद इस्लामी महीने जिल्हिज की 18 तारीख को मनाई जाती है।
Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
मौलाना खान ने कहा कि सन 11 हिजरी में इस दिन हज से लौटने के मौके पर पैगम्बर मोहम्मद ने अपने चचाजाद भाई हजरत अली की वेलायत का ऐलान ग़दीर के मैदान में किया था। जहां सवा लाख हाजी और सहाबी मौजूद थे। ऐलान के बाद से लेकर तीन दिनों तक हजरत अली को मुबारकबाद देने का दौर चला था। उसके बाद हाजी अपने-अपने घरों को वापस लौटे थे। मौलाना ने कहा कि यह हुक्म खुदा की ओर से पैगम्बर को आया था कि उस हुक्म को आप पहुंचा दीजिए जो आप पर पहले से ही नाजिल किया गया है। अगर इस हुक्म को आपने नहीं पहुंचाया तो रेसालत ही नहीं पहुंचाई। खुदा ने यह भी कहा था कि आप वेलायत का ऐलान कीजिए अल्लाह आपको लोगो के शर से महफूज रखेगा। कहा कि ग़दीर के बाद से हर मुसलमान की इबादत खुदा तभी कबूल करेगा जब वो अली से मोहब्बत करेगा। महफिल का संचालन अजहर अब्बास ने किया। महफिल में मोहम्मद हैदर, नजर नकी, शकेब क़ासिम, साहेबे आलम, इमाम हैदर, शेर अली, एजा, फिरोज अकबर आदि ने कलाम पेश किए। कार्यक्रम में आने वालों का मुजाहिद अकबर व शबीह हैदर ने धन्यवाद प्रकट किया।