सुलतानपुर: नीलगाय से टक्कर बाद पेड़ से भिड़ी स्कार्पियो,युवक की मौत

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बलिया हाईवे पर सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कादीपुर से सुलतानपुर की तरफ जा रही एक स्कार्पियो मर्यादी इंटर कॉलेज बरौंसा बखत का पूरा के पास नीलगाय से टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में नीलगाय की मौत होने के साथ एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। Screenshot_2022-07-05-16-24-33-39_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpgजिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के विनोबापुरी निवासी विनय तिवारी उर्फ सोनू (40) पुत्र राजेंद्र अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पौधन रामपुर निवासी पंकज जायसवाल के यहां नौकरी करता था। सोमवार शाम को विनय तिवारी राइसमिल मालिक पंकज जायसवाल व दो अन्य लोगो के साथ स्कॉर्पियो से शाहगंज गया हुआ था। देर रात करीब साढ़े बारह बजे वह सुल्तानपुर लौट रहे थे। लखनऊ बलिया मार्ग पर मर्यादी इंटर कालेज बरौंसा के पास स्कार्पियो वाहन नीलगाय से भिड़ने के बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विनय तिवारी और नीलगाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पंकज जयसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में पीछे बैठे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 के साथ ही एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनय तिवारी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पंकज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विनय अपने पीछे पत्नी पूनम और तीन बच्चों दो बेटियां रीतिका (15), मुस्कान (12) व छह साल का बेटा ऋषि छोड़ गया है। कोतवाल प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sort:  

Kay hua

😮😯😯😮😯