सुलतानपुर: वीरांगना न्याय यात्रा की तैयारी

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर। भारतीय भाषा आंदोलन वीरांगना न्याय यात्रा की तैयारी में जुटा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि न्याय यात्रा रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली काशी से 14 जून को शुरू होकर उनके बलिदान स्थल ग्वालियर में 18 जून को समाप्त होगी।
Screenshot_2022-05-30-15-41-32-33_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष राय ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 348 के तहत संसद कानून के द्वारा न्यायालयों से विदेशी भाषा को दूर कर सकती है। लेकिन यह कानून नहीं बना सका। राष्ट्रीय महिला प्रमुख पूनम गौड़ ने कहा कि यात्रा में देश भर की महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी होगी। विवेक चैतन्य की उपस्थिति में रविवार को काशी में हुई बैठक में हरिगोविन्द उपाध्याय, जय सिंह, कपीश श्रीवास्तव रहे।