सुलतानपुर-समाधान दिवस : 277 शिकायतें मिलीं, 22 का निस्तारण

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर सभागार में जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम के समक्ष कुल 277 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 प्रार्थना पत्रों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निस्तारित कराया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व/भूमि विवाद, पुलिस विभाग आदि के प्रकरणों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को सुनकर सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 164, पुलिस विभाग-57, विकास विभाग- 21, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के 01-01 तथा अन्य विभागों के कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।