यूपी में अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, आगजनी में 13 जिलों में 260 उपद्रवी गिरफ्तार

in #sultanpur2 years ago

Sultanpur news:-अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सरकारी और निजी गाड़ियों को तोड़ा गया। लूटपाट की घटनाएं सामने आई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में कितने प्रदर्शनकारियों को कहां-कहां गिरफ्तार किया गया है इसकी सूचना आ रही है।
Screenshot_2022-06-08-06-54-37-08_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg
यूपी पुलिस के कंट्रोल रूम के मुताबिक 17 जून रात दस बजे तक फिरोजाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलिया में कुल 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मथुरा में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अलीगढ़ में एक एफआईआर हुई है और 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगरा में 9 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है। वाराणसी कमिश्नरेट में 3 एफआईआर दर्ज की गई है और 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में 1 एफआईआर और 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Sort:  

सबका साथ जरूरी हैं, एक दूसरे के साथ से सबका विकास