काकोरी कांड ने उड़ायी अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों की धज्जियां

in #mirjapur2 years ago

अमृत महोत्सव के तहत में बृहस्पतिवार को श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि काकोरी कांड ने अंग्रेजों की रणनीति और दमनकारी नीतियों की धज्जियां उड़ा दी थी।मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. केके गिरी ने कहा कि काकोरी कांड स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा देने के लिए आंदोलनकारियों का ताकतवर एक्शन था। इसने स्वतंत्रता आंदोलन को तीव्र गति दी थी। इसके चलते अंग्रेजी सत्ता हिल गई थी, क्योंकि क्रांतिकारियों के साहस और इस कार्य से देश में एक नया ज्वार पैदा हुआ था। डॉ रवि भूषण सिंह ने कहा कि काकोरी कांड आंदोलन का नया तरीका था। जिससे देश के युवाओं ने प्रभावित होकर क्रांति का बिगुल गांव-गांव तक पहुंचा दिया था। डॉ मोनिका पाठक ने कहा कि काकोरी कांड से जुड़े अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल व राजेंद्र लाहड़ी को फांसी दिए जाने के बाद आक्रोश बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इसके बाद युवा केवल स्वतंत्रता चाहते थे। देश में नए प्रकार का आंदोलन जन्म ले चुका था। संचालन डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता मिश्रा, डॉ. अमृता यादव, डॉ. राम प्रकाश पाल, सुशील कांत दुबे आदि मौजूद रहे।