लोकतंत्र सेनानी ने बच्चों संग किया पौधरोपण
कुड़वार। पर्यावरण को संतुलन के लिए लोकतन्त्र सेनानी ने विद्यालय के बच्चों के साथ पौधरोपण किया। बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। लोकतंत्र सेनानी डा. अनन्त प्रकाश पाण्डेय ने जूनियर विद्यालय विनायकपुर के सामने स्थित तालाब पर विद्यालय के बच्चों के साथ पीपल व नीम का पेड़ लगाया। पेड़ लगाने के बाद बच्चों को इसका महत्व भी बताया। कहा कि पीपल का पेड़ हमें भरपूर शुद्ध आक्सीजन प्रदान करता है। इसका महत्व धार्मिक रूप से भी बहुत है। नीम का पेड़ हमें औषधि प्रधान करता है। इसका उपयोग ज्वर से लेकर चर्मरोगों तक किया जाता। सेनानी ने पेड़ को संरक्षित करने की जिम्मेदारी विद्यालय के बच्चों को दी। यहां संतोष कुमार यादव, शेरबहादुर सिंह, जगत नारायण यादव सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।