सुलतानपुर-देश में समवेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रयास : दिनेश सिंह

in #sultanpur2 years ago

भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव एवं प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में भारत केन्द्रित शिक्षा की घोषणा हुई है। वैश्विक शिक्षा विकास एजेण्डा के अनुसार विश्व में 2030 तक समवेशी और समान गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित करने और जीवन पर्यन्त शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा दिए जाने का लक्ष्य श्री सिंह मंगलवार को सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्द नगर में प्रान्तीय नवचयनितआचार्य प्रशिक्षण वर्ग के छठें दिन वर्ग को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि ‘‘विज्ञान जीवन में चाहिए आज विज्ञान के पास समाज विज्ञान और मानविकी विषयों का भी ज्ञान अपेक्षित है। जलवायु प्रदूषण घटते प्राकृतिक संसाधनों के कारण ऊर्जा, भोजन, पानी, स्वच्छता आदि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नये उपाय खोजने होंगे। हमें अपने विद्यार्थी तैयार करना है। उन तकनीकों के लिए जो अभी आई नहीं हैं। उन व्यवसायों/कार्यों के लिए जो बाजार में है ही नहीं। रोजगार के नये क्षेत्र क्या होंगे। उन चुनौतियों का सामना करने के लिए जो अभी है ही नहीं। शिक्षा का लक्ष्य- पूर्ण आत्मज्ञान और मुक्ति के रूप में माना गया है। भारत के विश्व स्तरीय संस्थानों- तक्षशिला, नालन्दा, विक्रमशिला, बल्लभी आदि ने अध्ययन के क्षेत्रों में शिक्षण तथा शोध के उच्च प्रतिमान स्थापित किये। शिक्षा का उद्देश्य देश काल और परिस्थितियों की आवश्यकताओं को पूरा करना है। यहां प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर , प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।IMG_20220520_224446.jpg