चन्दौली मां ने कर ली आत्महत्या तो खाकी बनी खेवनहार, सीओ सकलडीहा की मेजबानी में सम्पन्न हुई

in #chandoli2 years ago

चंदौली से है जहां सकलडीहा सर्किल के आवाजापुर गांव स्थित कैप्टन विजय सिंह महाविद्यालय में आज जनपद कि ऐतिहासिक शादी का आयोजन किया गया। इस शादी में सकलडीहा पुलिस कन्या पक्ष से मेजबानी करते हुए पब्लिक का हाथ जोड़कर स्वागत करती नजर आई। पुलिस ने इस शादी को धूमधाम से संपन्न कराते हुए एक नया संदेश प्रसारित किया है। सीओ अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन शिखा यादव की यह शादी चंदौली पुलिस के इतिहास में एक नए अध्याय की इबारत लिखेगी।
विदित हो कि आवाजापुर गांव के समाजसेवी दुर्गेश सिंह की पहल पर विनोद यादव की पुत्री की शादी बरठी गांव निवासी अवधेश यादव के लडके से तय हुई थी, जो आज विधि विधान से सम्पन्न हुई। इस मौके पर खान पान, शादी की सारी रस्में खुद सकलडीहा सीओ के निर्देशन में सम्पन्न हुई। सीओ समेत सकलडीहा सर्किल की पुलिस माथे पर साफा बांधकर अतिथियों के सत्कार से लगायत बहन की शादी की सारी रस्में खुद सीओ ने निभाईं।
बता दें कि रैपुरा गांव निवासी रामू यादव को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर की माली हालत खराब होने के कारण बड़ी पुत्री की शादी में समस्याएं आ रहीं थीं। इसी चिंता में रामू यादव की पत्नी मितरा देवी ने फंदें से लटकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके कारण पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा था। समाजसेवी दुर्गेश यादव की पहल पर सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने शिखा यादव को बहन मानते हुए उसकी शादी की सारी कवायदों की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली और बहन कि शादी को सकुशल संपन्न कराया।