राज्यसभा जाने की तैयारी में जयंत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 गठबंधन में लड़ने के बाद अब समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी को राज्यसभा के लिए संयुक्त प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है।
दरअसल, 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। इसमें सबसे ज्यादा 11 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं और तीन सीटें सपा के पास हैं।
इनमें से एक सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय पर्चा भरने वाले नेता कपिल सिब्बल को अपना समर्थन दिया है।
इसी साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। जयंत चौधरी की आरएलडी ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इनमें से सिर्फ़ 8 पर ही जीत मिली थी।