बागी विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर पहुँचे एकनाथ शिंदे

in #politics2 years ago

n3996054621656476701006f1091f004e2a0bc8b3c722ada0f93f05a0fa90d8bf9ec661b31082f32debfaa1.jpgमुंबई: शिवसेना विधायकों की बगावत के पश्चात् महाराष्ट्र में सियासी हलचल अब और तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मंगलवार दोपहर दिल्ली आए।
यहां से वे शाम को वापस मुंबई पहुंचे, तत्पश्चात, गवर्नर हाउस में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। देवेंद्र फडणवीस ने गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई है।

वही बागी विधायकों के साथ कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं यहां महाराष्ट्र की शांति एवं प्रसन्नता के लिए प्रार्थना करने आया हूं, फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा तथा सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा। बागी विधायकों के साथ कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे एक नाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है।

एकनाथ शिंदे ने बोला कि कल फ्लोर टेस्ट के लिए हम सभी विधायक मुंबई जाएंगे। राज्यपाल ने बहुमत साबित करने को बोला है। राज्यपाल महोदय ने सरकार से विशेष सत्र बुलाने को कहा है। वही गुवाहाटी में उपस्थित बाग़ी विधायकों ने मुंबई लौटने की तैयारी आरम्भ कर दी है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, राज्यपाल बहुमत परीक्षण के आदेश देते है तो ये सारे MLA मुंबई लौटेंगे।