आधी रात को जू के बाहर दिखा रहस्यमयी डरावना जीव, फुटेज देखकर दहशत में आए लोग
इन दिनों सोशल मीडिया पर टेक्सास के एक चिड़ियाघर की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर अधिकतर इंटरनेट यूजर्स दंग रह गए है। दरअसल जू में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस तस्वीर में एक अज्ञात जीव को चिड़ियाघर में घूमते हुए देखा जा सकता है।
इस फुटेज में में एक ऐसा जीव नजर आ रहा है जो दो पैरों पर खड़ा है, लेकिन उसके कान थोड़े नुकाले से दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में यह चिड़ियाघर के बाड़े के बाहर दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक किसी को ये नहीं समझ आया कि आखिर चिड़ियाघर के बाहर कौन सा जीव था।
एक रिपोर्ट कि मुताबिक टेक्सास के अमरिलो सिटी ने फेसबुक पर लिखा, 'अमरिलो जू ने चिड़ियाघर के बाहर एक अजीब तस्वीर को 21 मई (रात लगभग 1:25 बजे) के अंधेरे में कैद किया। क्या यह एक अजीब टोपी वाला कोई इंसान है जो रात को चलना पसंद करता है? एक चुपकाबरा? क्या आपके पास कोई आइडिया है कि यह अज्ञात अमरिलो ऑब्जेक्ट (यूएओ) हो सकता है?' इस रहस्यमयी जानवर को लेकर पार्क के निदेशक का कहना है कि उसने किसी भी जानवर या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही किसी आपराधिक गतिविधि या जबरन एंट्री के कोई संकेत मिले हैं।
सिक्योरिटी कैमरा फुटेज के अनुसार तस्वीर 21 मई रात करीब 1:30 बजे की है। अमरिलो चिड़ियाघर ने स्थानीय लोगों से भी अपनी जानकारी ईमेल करने के लिए कहा है कि क्या उन्होंने कभी ऐसा कोई जीव को देखा है। बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में इंडोनेशिया के एक चिड़ियाघर से भी एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति एक वनमानुष के बाड़े के पास आता हुआ नजर आया था। उस तस्वीर में एक बंदर बाहर हाथ निकालता है और उस आदमी की टी-शर्ट को जोर से पकड़ लेता है। हालांकि, बंदर विजिटर की उपस्थिति को पसंद नहीं करता।
Maine aapko follow kiya hai aur aapki sari post like kariye aap bhi mujhe follow Karen aur meri sari post hai like Karen
Please follow me