हाथरस चामड़ गेट के बाशिन्दों के लिए नासूर बना जाम

in #hathras2 years ago

n391972142d557da8799f264e51df5827e72a68a7c1a1ee34945d973132b5d0c9899501903.jpgहाथरस शहर के चामड़ गेट पर हर रोज अतिक्रमण के चलते सुबह से शाम तक जाम रहता है। यह मार्ग जलेसर रोड को जोड़ता है। इस कारण वाहनों का आवागमन अधिक रहता है।

इस चौराहे पर भारी वाहनों का दिन के समय प्रवेश करना भी जाम का मुख्य कारण है।
शहर के मुख्य चौराहे जाम की आगोश में समाए हुए हैं। बात यदि चामड़ गेट चौराहा की करें तो इस चौराहे पर अतिक्रमण की वजह से चारों तरफ के रास्ते संकुचित हैं। यह मार्ग शहर के जलेसर रोड को जोड़ता है। साथ ही इसी मार्ग पर फायर स्टेशन भी है।
यदि यहां जाम लगता है तो दमकल की गाड़ी को भी मौके पर पहुंचने में देर लगती है। कई बार लोगों ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
चामड़ गेट चौराहे पर नो एंट्री के समय भी बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण सुबह से शाम तक जाम रहता है। दिन के समय बड़े वाहनों का प्रवेश रुकना चाहिए।