ग्राम प्रधान के सरंक्षण में सरकारी भूमि पर कब्जा

in #uttarpardesh2 years ago

n39980274216565170320191066f81e31a1fe4bb2cc33e32c21f9061ae7c3842e25b2e2ec31d24726d2db2b.jpg
लखनऊ मोहनलालगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ लगातार भू माफियाओं पर बुल्डोजर भारी पड़ रहा है। सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चल रहा है। कुछ दबंगो को विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
सत्ता के बल पर लगातार सीएम के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दहियर के ग्राम प्रधान द्वारा सरकार की सुरक्षित जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना व अपने चहेते लोगो को कब्जा कराने का मामला सामने आया है।

अशोक कुमार पुत्र रतिपाल निवासी विश्राम खेड़ा पंचायत दहियर ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है। कि ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम सभा की भूमि रुपए लेकर कब्जा कराया जा रहा है। जिसमें ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 422 अस्पताल के नाम दर्ज है। गाटा संख्या 221 खलिहान, गाटा संख्या 45 स्कूल, गाटा संख्या 49/ 420/ 419क पशुचर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। ग्राम प्रधान द्वारा अपने घर के सदस्यों को आवंटन कर कब्जा कराया जा रहा है। कुछ जमीन पर मौजूदा मकान बने हुए हैं। अवैध कब्जे को रोकने के लिए कई बार समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया है। कि उक्त जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

Sort:  

wortheum में खबरों को लाइक ओर कमेंट करके अपनी ओर अपने साथी की ताकत को बढ़ाये।
सबका साथ सबका विकास

Good news