मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्ष के सात लोग घायल, चार गंभीर घायल रेफर

in #sagar2 years ago

IMG_20220525_101358.jpgसागर जिले के राहतगढ़ में एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक पक्ष के चार तो दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं, जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 15 में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चल गई, जिसमें एक पक्ष के 3 लोग दुर्गावाई, अंगूरी, और बबलू घायल हो गए है, जिसमे दो लोगो को गंभीर चोट आई है, तो दूसरे पक्ष के भी 4 लोग सिद्धांत, पप्पू, सिभम, और विनीता, घायल हुए है जिसमे से दो लोगो को गंभीर चोटे आई है, विवाद में दोनों पक्ष से 4 लोग गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सागर रेफर किए गए हैं, बाकी एक पक्ष की एक और दूसरे पक्ष के दो लोगों को छोटी मोटी चोट आने के चलते राहतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया है, जानकारी के अनुसार मकान निर्माण के दौरान दोनों पक्षों में कहा सुनी सुरु हो गए, फिर एकदम विवाद इतना बड़ा की दोनो पक्ष लहूलोहन हो गए, जानकारी मिलते है पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहा पर प्राथमिक इलाज के वाद गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है