राष्ट्रपति सचिवालय से आधी रात को सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, झड़प में 50 लोग घायल

in #srilanka2 years ago

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन चुके हैं। बुधवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने जीत दर्ज की। पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश से भागने के बाद लोग सड़कों पर उतर गए थे। प्रदर्शनकारी रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुने जाने के भी खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर कब्जा जमाया हुआ है। प्रदर्शन कर रहे लोग रानिल के भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
1.jpeg
उधर, श्रीलंकाई सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों के कब्जे से राष्ट्रपति सचिवालय को खाली करवाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रपति सचिवालय पर कब्जा किया हुआ था। सचिवालय को खाली कराने के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है। प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से खदेड़ा जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि आर्मी और पुलिस ने सचिवालय को खाली कराने के लिए आपरेशन शुरू किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सचिवालय पर कब्जे का किसी को अधिकार नहीं है।
2.jpeg
झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल
सुरक्षाबलों के साथ झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, झड़प में 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इसके अलावा 9 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।