2 साल के बेटे ने पापा को मारी गोली, मौत: खेल-खेल में बच्चे ने लोडेड गन की दबा दी ट्रिगर

in #gun2 years ago

अमेरिका के फ्लोरिडा में मात्र 2 साल के एक बच्चे ने गोली मार कर अपने पिता की जान ले ली। घटना के वक्त परिवार के पांच लोग एक ही कमरे में बैठे थे। जहां बच्चे ने अपने मां-बाप की बंदूक से पिता की पीठ में गोली मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।gunfightingg.jpeg
वीडियो गेम खेल रहा था पिता, बच्चे ने ले ली जान
मृतक अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ फ्लोरिडा में रहता था। मृतक के पांच साल के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कमरे में बैठ वीडियो गेम खेल रहे थे। तभी उसके 2 साल के छोटे भाई ने पिता पर गोली चला दी। उसने यह भी बताया कि उसका छोटा भाई बंदूक से खेल रहा था और गोली गलती से चली है।
घर का माहौल देख दंग रह गई पुलिस
फ्लोरिडा पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चे ने अपने पिता को गोली मार दी है। पुलिस जैसे ही मृतक के घर पहुंची, वहां का नजारा देख कर दंग रह गई। मृतक पिता खून से लथपथ फर्श पर लेटा था और उसकी पत्नी उसे मुंह से सांस देने की कोशिश कर रही थी। दोनों के तीन बच्चे भी वहीं मौजूद थे। सबसे छोटे बच्चे की उम्र केवल 5 महीने है।
नशा करते थे पति-पत्नी, जेल से छूटे थे
पुलिस के मुताबिक मृतक रेगी मैब्री और उसकी पत्नी नशे के आदि हैं। दोनों कुछ दिन पहले ही नशीली दवाओं के मामले में पैरोल पर जेल से छूटे थे।