बलिया एसपी ने नगर भ्रमण कर सुरक्षा का दिया संदेश

in #ballia2 years ago

रसड़ा( बलिया)। पुलिस कप्तान राजकरन नैयर ने नगर भ्रमण कर सुरक्षा का संदेश दिया। IMG-20220728-WA0025.jpgकर्बला सहित नगर से निकलने वाले ताजियाओं का रास्ते का हाल-चाल लिया। नगर के भवानी गली में नीचे लटके तार पर आक्रोश जताते हुए तत्काल हटाने का निर्देश दिया। कर्बला के रास्ते में अवैध रूप से बन रहे सीढ़ी को तत्काल हटाने का भी निर्देश दिया। कर्बला पर पहुंच कर कप्तान ने समीउल्लाह खान से बात कर समस्या से अवगत हुए। पुलिस कप्तान ने नगर के मेरूराए के पूरा में विवादित जगह पर पहुंच कर लोगो का बयान लिया। पुलिस कप्तान ने नगर भ्रमण कर नागरिकों को अस्वस्थ किया की बेखौफ होकर आप अपना व्यवसाय करें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी एस एन वैस. प्रशिक्षु कोतवाली प्रभारी उस्मान, स्पेक्टर योगेश यादव, एस एस आई चंद्र प्रकाश कश्यप, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सुशील कुमार, अजय यादव, आदि पुलिस फोर्स मौजूद रहे।