गर्मी ने फिर किया परेशान, वर्षा की लोग कर रहे इंतजार

in #up2 years ago

Screenshot_2022-08-17-11-11-59-42_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpgगोरखपुर : गर्मी ने फिर से लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। उमस से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। लोग फिर वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि वर्षा हो तो उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत मिले। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी से लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक दिन का अधिकितम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। लोगों ने हल्की गर्मी भी महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत अधिकतम तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत न्यूनतम तापमान से करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है । अगस्त में औसत वर्षा 339.5 मिलीमीटर है। उसके सापेक्ष अब तक 34 प्रतिशत से अधिक वर्षा हो चुकी है।
अगस्त में अब तक हुई 120 मिलीमीटर वर्षा
जून-जुलाई में सिर्फ 340 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह जून-जुलाई के औसत का सिर्फ 63 प्रतिशत है। अगस्त में अब तक करीब 120 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

अगस्त का औसत तापमान
औसत अधिकतम-32.9 डिग्री सेल्सियस
औसत न्यूनतम- 25.9 डिग्री सेल्सियस
अगस्त की औसत वर्षा- 339.5 मिलीमीटर