अमृत महोत्सव पर सांसद रविकिशन लंदन में फहराएंगे तिरंगा

in #amritmahotsav2 years ago

गोरखपुर। देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। हर कोई तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर के सांसद रविकिशन स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे। वह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रविकिशन ने कहा कि लदंन के उच्चायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस के दिन नेवी शिप तरंगिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसमें शामिल होने का आमंत्रण उन्हें मिला है। सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन ही 4725 रेलकर्मियों के घर झंडा फहर गया। 21 रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लहराने लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 46816 रेल कर्मचारियों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त तक सभी घरों और रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लहराएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के 21 प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। अन्य सभी रेलवे स्टेशनों पर भी तिरंगा फहराए जाने का क्रम जारी है।
IMG_20220812_100830.jpg