पशुओं के लिए चारा लाने गए थे, राप्ती नदी में पलटी नाव,दो की डूबने से मौत

in #riverflood2 years ago

IMG-20221009-WA0079.jpg गोरखपुर। रविवार की सुबह राप्ती नदी में नाव के डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। महिला समेत पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। यह घटना बदहलगंज थाना क्षेत्र के नेतवारपट्टी गांव की है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
नेतवारपट्टी गांव निवासी एक महिला सहित सात लोग नाव पर सवार होकर पशुओं का चारा लाने लिए नदी उस पार देवरिया जिले के भदिला गांव जा रहे थे। नदी का बहाव तेज होने की वजह से नाव डूबने लगी। नाव डूबता देख सवार लोग शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान नाव डूब गई। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने महिला व चार युवकों को बचा लिया। नाव पर सवार बृजेश यादव व बलिराम सिंह डूब गये। थोड़ी देर बाद बलिराम सिंह को नदी से बाहर निकाल कर गांव के लोग अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक बृजेश यादव का शव दो घंटे बाद नदी से निकाला गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।