रात में झमाझम वर्षा, आज भी छाए रह सकते हैं बादल

in #nightrain2 years ago

IMG-20220901-WA0015.jpgगोरखपुर । रात हुई झमाझम वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए हैं । किसानों को उम्मीद जगी है कि उनकी फसल बेहतर हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
गर्मी व उमस से बेहाल लोगों के लिए बुधवार की रात राहत भरी रही। रात 2:00 बजे के बाद अचानक बादल गरजने लगे और थोड़ी देर बाद झमाझम वर्षा होने लगी। इधर 10 दिनों में जिले में 150 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
वर्षा न होने धान की फसल को नुकसान हो रहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने फसलों के लिए मानों संजीवनी का काम किया है। पिछले 10 दिनों की वर्षा ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उनका मानना है कि ऐसे रुक-रुककर वर्षा होती रही तो उन्हें होने वाला नुकसान काफी हद तक कम हो सकता है।
बुधवार को बूंदाबांदी के बावजूद दिन औसत से गर्म रहा। दिन का अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान अगस्त के औसत अधिकतम तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत न्यूनतम तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
सितंबर का औसत तापमान
औसत अधिकतम तापमान- 32.7
औसत न्यूनतम तापमान- 24.9
तापमान डिग्री सेल्सियस मे।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.🙏🏻🙏🏻