धरती पुत्र के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

in #state2 years ago

images (26).jpeg

लखनऊ। सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह 8.16 बजे मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के सभी बड़े नेताओं ने दु:ख व्यक्त किए। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से लेकर सभी नेताओं ने शोक जताया। उनके निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की।सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।