बड़ी धूमधाम से मनाया गया 2022 अफलातून चैंप्स वार्षिक समारोह

in #hardoi2 years ago

IMG_20221012_084658.jpgसंडीला/हरदोई: उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई जनपद में स्थित सोम और मुरारनगर समेत दोनो गाँव में मेलजोल संस्था और इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड (आई.पी. एल.) की तरफ से आर्थिक शिक्षा, कॉम्पुटर शिक्षा, बाल अधिकार, शिक्षा तथा ग्रामीण विकास को सामने रखते हुये कार्य किया जा रहा है| इस कार्य मे गाँव के 640 परिवार सहित, 500 बच्चे, 60 युवाओ समेत महिलाएं भी बडी संख्या में शामिल है| सोम और मुरारनगर गाँव में 09 अक्टूबर दिन रविवार को "अफलातून चैंप्स वार्षिक समारोह 2022" बडी उत्साह के साथ संपन्न मनाया गया| एक वर्ष पूर्व सितम्बर 2021 से मेलजोल संस्था और आई. पी. एल. कि तरफ से इन दोनो गांव में सफलता से विकास कार्य लगातार चल रहा है| इस कार्य के सफर को सितम्बर 2022 में एक साल पुरा हो गया है| इसमे, गांव कि पंचायत, पंचायत सदस्य, युवा वर्ग, महिला वर्ग, बच्चे, माता – पिता, स्कूल के अध्यापक ऐसे सभी लोग सक्रीय शामिल रहे| इसी के साथ ही साथ गांव कि भौतिक सुविधा के द्रीष्टी से सामुदायिक जगह पर सोलर स्ट्रीट लाईट लगाना, गांव कि आंगनवाड़ी का नवीकरण करना, गांव के स्कूल के विकास के लिये कार्य जैसे अन्य कई कार्य भी किये जा रहे है| जिसके जरीये इन दोनो गांव का संपूर्ण विकास हो रहा है|
इसी अवसर पर इस वार्षिक कार्यक्रम में गांव के बच्चे, युवा वर्ग ने अलग अलग सांस्कृतिक गतिविधियां, समूह गीत, नाटक आदि प्रस्तुत करके कार्यक्रम का आनंद लिया| मुख्य रूप से ग्राम विकास कार्य के इस एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त ग्राम वासियों को धन्यवाद, आगे के कार्य के लिये शुभकामना, विद्यालय, बच्चों, युवाओं को नई प्रेरणा एवं भविष्य के कार्य के लिए शुभकामनाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गांव के बच्चों, युवाओं को एक नया अनुभव एवं प्रसन्नता प्रदान करना इन सभी उद्देशो को सामने रखते हुये इस वार्षिक समारोह - कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम कि माध्यम से गांव के लोग, बच्चे और युवा वर्ग ने एक साथ मिल जुलकर कार्यक्रम का आनंद लिया| इस कार्यक्रम में आई.पी. एल. कंपनी कि तरफ से रामकृष्णन सुब्रमण्यम (सी.एस.आर. हेड, आई.पी.एल कंपनी) उपस्थित रहे| प्राथमिक विद्यालय,सोम गांव कि तरफ से महेंद्र राठौर प्रधानाध्यापक, एच. डी. एफ. सी बैंक, संडिला से आकाश पांडे और पवन वर्मा, मेलजोल संस्था कि तरफ से मोहन मोरे, डॉ. कान्तिका यादव, कृष्णा झुगरे, श्वेता ढेपे, नागसेन खडसे और मेलजोल संस्था हरदोई जिले के सभी सदस्य उपस्थित रहे| सोम गांव के ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कर्मचारी, गांव के लोग, बच्चे, युवा वर्ग और महिला वर्ग ने बडी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम कि शोभा बढाई |

रिपोर्ट: विवेक कुमार राठौर