आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन

in #pardarshn2 years ago

छिबरामऊ क्षेत्र के शहर व गांव में अधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टीं के जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रकांत यादव ने तहसील में प्रदर्शन किया जिसके बाद उप जिला अधिकारी को ज्ञापन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने दिया

छिबरामऊ क्षेत्र में बुरी तरह बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की बाद में इन लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार में कथनी और करनी में फर्क है। आम जनता परेशान है। लगातार क्षेत्र में विद्युत कटौती की जा रही है।इसमें इनका कहना है कि क्षेत्र को मात्र आठ-दस घंटे बिजली मिल रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मच्छरों से बीमारियां फैल रही हैं। कहा कि यदि कारपोरेशन ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो रबी की फसल में सीजन पर किसानों को पलेवा व सिंचाई के लिए भारी समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा अगर विद्युत विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दैनिक भास्कर से बात करते हुए विद्युत विभाग अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा है। क्षेत्र में लगातार विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। अगर कहीं फाल्ट की कोई शिकायत मिलती है। तो उस पर तुरंत सुधार किया जाता है। अगर फिर भी कहीं कोई समस्या है। तो उस पर भी सुधार कर कार्य किया जाएगा।IMG-20220908-WA0017.jpgIMG-20220908-WA0016.jpg

Sort:  

You like my post I like your post