चुनाव से पहले नेताओं में मची भगदड़

in #delhi2 years ago

Screenshot_2022-11-12-08-33-46-90_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg

दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं का पुरानी पार्टी छोड़कर नई पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में हर्ष विहार वार्ड से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी सुदेश माहौर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में शामिल करते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास का नतीजा है कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा में अपना विश्वास दिखा रहा हैं। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी, मीडिया रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख विक्रम मित्तल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता खुद केजरीवाल के किए वादों के पूरा होने की राह खोज रहे हैं। 20 कॉलेज, 500 स्कूल, घर-घर नल से साफ जल, 15 लाख कैमरे, 11000 बसे, यमुना को टेम्स बनाना, दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने का वादे का क्या हुआ और ये सभी वादें किस ठंढे बस्ते में चले गए किसी को नहीं पता।

इस अवसर पर सुदेश माहौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा परिवार में शामिल हो रही हूं। आज कांग्रेस में राहुल गांधी भारत जोड़ों की जगह पर भारत तोड़ो अभियान चलाया जा रहा है जिसका परिणाम है कि आज कांग्रेस का सभी साथ छोड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस निर्णयहीन और लक्ष्यहीन पार्टी हो चुकी है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में चरण सिंह माहौर, अर्जुन सिंह, सुमन भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।