भाजपा ने झुग्गियों में चलाया सदस्यता अभियान
नई दिल्ली, 8 सितंबर : भाजपा के सदस्यता अभियान की झलक राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रही है। राजधानी में भाजपा झुग्गी बस्तियों में यह अभियान चला रही है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व मे यह अभियान 350 झुग्गी बस्तियों में चलाया जा रहा है। इसी के तहत समयपुर के संजय कैंप झुग्गी, भगवान पूरा में मौजूद में भी अभियान चलाया गया। जिसमे उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल भी शामिल रहीं।
प्रीति की मानें तो भाजपा के इस सदस्यता अभियान को स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में उनके साथ मंडल अध्यक्ष एव गणमान्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।