यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने जसराना ब्लाॅक की कार्यकारिणी किया गठन।

in #bijnor2 years ago

यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के दिशा निर्देशन व यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष जया शर्मा द्वारा सभी पदाधिकारियों को यूटा की नीति और रीति से अवगत कराते हुए नवनिर्वावित पदाधिकारियों की घोषणा की।

जिसमें अजयपाल सिंह, निर्देश सिंह को जिला संरक्षक, सुमन राजपूत को जिला उपाध्यक्ष, गजाधर सिंह, आराम सिंह, माधो सिंह, भुवनेशचंद्र कुलश्रेष्ठ को ब्लॉक सरंक्षक, कमलेश को ब्लॉक सरंक्षक महिला, पंकज यादव को लॉक अध्यक्ष जसराना, पवन पाठक को महामंत्री, राज मोहन शर्मा को उपाध्यक्ष, सोनम गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष, अंशुल तोमर, भूपेंद्र सिंह चाहर को उपाध्यक्ष, नीरज सिंह को कोषाध्यक्ष, रविकांत सिंह को मीडिया प्रभारी, पुरुषोत्तम सिंह, नेहा राजपूत, सतेंद्र सिंह को ब्लाक संगठन मंत्री घोषित किया है। कार्यक्रम का संचालन यूटा जिला महामंत्री मुकेश राजपूत ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष लोकेश दिवाकर, संदीप आमोरिया आदि मौजूद रहे।