Sitapur खैराबाद पुलिस को बड़ी सफलता अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ अभियुक्त गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

‼️अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 10 निर्मित/अद्धनिर्मित अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार‼️

ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय

IMG-20220529-WA0012.jpgसीतापुर उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर शासन द्वारा “ऑपरेशन पाताल” चलाकर अपराध को अपनी आय का स्रोत बना लेने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपदीय पुलिस को “ऑपरेशन पाताल” चलाकर सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी नगर श्री पीयूष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अभियुक्त ठकुरी पुत्र फुन्दी नि0 ग्राम अनीशपुर मजरा सोहेतारा थाना खैराबाद सीतापुर को अभियुक्त के मकान से अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से मौके से 05 अदद निर्मित शस्त्र, 05 अदद अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस एवम् अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण बरामद हुए है। उक्त अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 221/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

अभियुक्त उपरोक्त पूर्व में अवैध शस्त्र निर्माण/अवैध शराब विक्रय/धोखाधड़ी/चोरी आदि जैसे विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहा है जिनके संबंध में थाना खैराबाद पर पूर्व में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत  हैं। अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी से जनपद में अवैध असलहों के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी। 

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 221/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना खैराबाद सीतापुर

अभियुक्त का नाम/ पता- ठकुरी पुत्र फुन्दी नि0 ग्राम अनीशपुर मजरा सोहेतारा थाना खैराबाद सीतापुर

बरामदगी विवरण–
• 05 अदद निर्मित तमन्चा 12 बोर
• 05 अदद अर्द्धनिर्मित तमन्चा 12 बोर
• 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
• एवम् अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण।

पुलिस टीम-

  1. वरिष्ठ उ0नि0 श्री सियाराम चौरसिया
  2. उ0नि0 श्री संजय सिंह
  3. मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रताप
  4. मुख्य आरक्षी जय प्रकाश
  5. आरक्षी राजकपूर
  6. आरक्षी शिव
  7. आरक्षी धीरेन्द्र चौधरी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त ठकुरी उपरोक्त –

  1. मु0अ0सं0 02/2002 धारा 459/380 भादवि थाना खैराबाद जनपद सीतापुर
  2. मु0अ0सं0 18/04 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना खैराबाद जनपद सीतापुर
  3. मु0अ0सं0 115/10 धारा 25(1-बी) आर्म्स थाना खैराबाद जनपद सीतापुर
  4. मु0अ0सं0 100/11 धारा 401 भादवि थाना खैराबाद जनपद सीतापुर
  5. मु0अ0सं0 101/11 धारा 25(1-बी) आर्म्स थाना खैराबाद जनपद सीतापुर
  6. मु0अ0सं0 18/12 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना खैराबाद सीतापुर
  7. मु0अ0सं0 284/16 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना खैराबाद सीतापुर
  8. मु0अ0सं0 285/16 धारा 401 भादवि थाना खैराबाद सीतापुर