नोरा फतेही ने पहनी ऐसी ड्रेस, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘सड़क पर झाड़ू-पोछा लगा दिया’

in #norafatehi2 years ago (edited)

Wortheum news,vansika
नोरा फतेही इस वक्त डासिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में नजर आ रही हैं। वह शो में जज की भूमिका में हैं। शो के सेट पर जाते हुए पपराजी अक्सर उन्हें अपने कैमरे में कैद करते हैं।

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए जो लोगों की जुबां पर चढ़ गए। नोरा की डांसिंग स्किल्स कमाल की है। उनके मुख्य गानों में गर्मी, ओ साकी साकी, दिलबर और कमरिया सहित अन्य हैं। फिल्मों में आइटम नंबर से पॉपुलर हुईं नोरा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह इस वक्त डासिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स को जज करती नजर आ रही हैं। शो के सेट पर जाते हुए पपराजी अक्सर उन्हें अपने कैमरे में कैद करते हैं। सोमवार को नोरा को एक बार फिर से देखा गया। इस बार उन्होंने ब्लू कलर का गाउन पहना था।

नोरा का कैसा लगा लुक?

नोरा ने वेलवेट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना। उनका लुक काफी बोल्ड था। नोरा की ड्रेस में शॉर्ट ट्रेल थी। उन्होंने बालों का पोनीटेल बनाया। वैनिटी वैन से निकलकर नोरा ने पपराजी के सामने पोज दिए। बॉडीकॉन गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग गल्व्स पहने। ऐसा लगता है फैन्स को उनका यह लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। नोरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

यूजर्स करने लगे ट्रोल

एक यूजर ने कहा, ड्रेस से रोड भी साफ हो रही है। एक ने लिखा, बहन इतनी गर्मी में ये कपड़े सह लेती हो, सच में महान हो। एक ने कहा, इतनी गर्मी में कैसे पहन लिया। एक यूजर कहते हैं, स्वच्छ भारत अभियान। एक ने कमेंट किया, झाड़ू पोछा लगा दिया।

शो के जज

बता दें कि डांस दीवाने जूनियर्स को नोरा के अलावा नीतू कपूर और मर्जी पेस्तोंजी जज करते हैं। इस शो में बच्चे अपना डांसिंग टैलेंट दिखाते हैं।